फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महिलाओं ने श्रद्धा और विधि-विधान से मनाया तुलसी विवाह पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। तहसील पौनी में महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ तुलसी विवाह पर्व मनाया। इस अवसर पर शाम को विधि-विधान के साथ तुलसी माता का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ करवाया गया। महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान महिला नेहा और शालिक ने बताया कि तुलसी व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी विवाह करवाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। यह पर्व भगवान विष्णु और माता तुलसी के विवाह के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह के साथ ही शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा कर तुलसी माता से परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें