फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लोक निर्माण विभाग ने सड़क किनारे गड्ढा भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। रनसु-शिवखोड़ी मार्ग पर बस स्टैंड से मुख्य बाजार की ओर जाने वाली सड़क के किनारे बने गड्ढे को लोक निर्माण विभाग ने ठीक करवा दिया है। सड़क किनारे अचानक बने इस गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना हुआ था। विशेषकर रात के समय यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर शुक्रवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने गड्ढे की मरम्मत करवा दी। विभाग के संबंधित अधिकारी ने बताया कि सड़क किनारे बने गड्ढे को ठीक कर दिया गया है। अब राहगीर और वाहन चालक बिना किसी परेशानी के इस मार्ग से गुजर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें