फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गुप्त काशी पट्टा से आधार शिविर रनसु शिवखोड़ी तक निकली रुद्राभिषेक यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। सावन माह के आखिरी सोमवार को गुप्त काशी पट्टा से आधार शिविर रनसु शिवखोड़ी तक भव्य रुद्राभिषेक यात्रा निकाली गई। यात्रा के पौनी मुख्य बाजार पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु जमकर झूमे। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

रुद्राभिषेक यात्रा पौनी कस्बे के मुख्य बाजार से पैदल गुजरी। इस दौरान बाजार में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। इसके बाद यात्रा में शामिल श्रद्धालु अपने वाहनों से रनसु शिवखोड़ी की ओर रवाना हुए। रास्ते में शिव शक्ति आश्रम कोठियां में भी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद यात्रा शिवखोड़ी के लिए रवाना हुई।
यात्रा में शामिल भाजपा के पूर्व विधायक अजय नंदा ने कहा कि सावन माह के चौथे सोमवार को ढोल-नगाड़ों के साथ रुद्राभिषेक यात्रा निकालने का उद्देश्य शिवखोड़ी यात्रा को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को धार्मिक पर्यटन से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष करीब 25 लाख श्रद्धालु शिवखोड़ी की पवित्र गुफा में पहुंचकर भगवान शिव के शिवलिंग सहित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह की धार्मिक यात्राओं को और अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए ताकि देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु शिवखोड़ी पहुंचकर भगवान शिव की आराधना कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें