फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भांबला बाजार में पार्किंग और बस स्टैंड के अभाव से जाम की समस्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। भांबला-जम्मू पुंछ नेशनल हाईवे पर स्थित भांबला मुख्य बाजार में पार्किंग व्यवस्था और बस स्टैंड के अभाव के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस व्यस्त मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को बाजार के बीच से होकर ही निकलना पड़ता है। इससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार भांबला में वाहनों के लिए कोई उचित पार्किंग स्थल नहीं है। मजबूरन वाहन चालक सड़क के किनारे गाड़ियां खड़ी करते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और राहगीरों को बीच सड़क पर चलना पड़ता है। इससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। सामाजिक कार्यकर्ता राजीव शर्मा ने बताया कि पार्किंग की सुविधा न होने के कारण आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में है।
वहीं, स्थानीय दुकानदार राम पॉल ने कहा कि यह चौक नेशनल हाईवे पर होने के कारण काफी व्यस्त रहता है और रोजाना हजारों वाहन यहां से गुजरते हैं। यदि कोई ग्राहक खरीदारी के लिए रुकता है तो उसे वाहन सड़क किनारे खड़ा करना पड़ता है, जिससे जाम लग जाता है और इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ता है।
विज्ञापन

एक अन्य दुकानदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि भांबला में बस स्टैंड के लिए जगह भी उपलब्ध है। इसके बावजूद अब तक बस स्टैंड का निर्माण नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द बस स्टैंड और पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके और आम लोगों को सुविधा मिल सके।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें