पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार में शाम ढलते ही पूरी नगरी अंधेरे में डूब जाती है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने डीडीसी सदस्य रीता शर्मा व बिजली विभाग से अपील की है कि बाजार में बंद पड़ी लाइटों को ठीक कराया जाए ताकि दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों को भी राहत मिले।दुकानदार अंचल शर्मा ने बताया कि बाजार में कई साल पहले स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। इससे रात में चहल-पहल देखने को मिलती थी। अब बाजार में बिजली के खंभों पर लाइटें तो लगी हैं लेकिन खाली दिन के समय में बाजार की शोभा बढ़ा रही हैं। रात्रि के समय में एक भी लाइट नहीं जलती। इससे चोरों के हाैसले बुलंद हो जाते हैं।
-
ठंड का मौसम है शाम को जल्दी अंधेरा पड़ जाता है। आठ बजे के करीब सभी दुकानें बंद हो जाती है कारण यह हैं कि रात के समय अंधेरे में कोई भी खंभे पर लगी लाइटें नहीं जलती कुछ तो खंभों से गायब हो गई है जिन पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। रात्रि के अंधेरे में खास कर महिलाओं का घर से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया है। हम डीडीसी रीता शर्मा से मांग करते हैं कि बाजार में लगी लाइटें ठीक कराई जाए।
सुखविंदर सिंह, स्थानीय दुकानदार
रात्रि के समय बाजार से घने अंधेरे से पैदल चलना मुश्किल है जब दुकानें बंद होती है तो पूरी नगरी अंधेरे में डूब जाती है कोई ध्यान नहीं देता ऐसा लगता है कि यह बाजार नहीं कोई गांव है जहां बिजली कटौती हुई है।
मुबारक सिंह, स्थानीय दुकानदार
-
बीडीओ अर्जुन राम पाल से बात की है कि बाजार में बंद पड़ी लाइटों को ठीक कराया जाए। इसके लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। उम्मीद है जल्द नई लाइटें लगाई जाएंगी और पुरानी ठीक की जाएंगी।
रीता शर्मा, डीडीसी सदस्य