कटड़ा। जिला पुलिस रियासी ने वन विभाग रेंज कटड़ा के सहयोग से रविवार देर रात मघाल इलाके में अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी की खेप जब्त की। खैर के पेड़ों की अवैध कटान और परिवहन के बारे में कटड़ा थाने में मिली सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने वन रेंज अधिकारियों के साथ मिलकर महिंद्रा वाहन में लदी सात क्विंटल खैर के लट्ठे बरामद किए। गाड़ी को मदन लाल निवासी कंडियार चला रहा था। पूछताछ में चालक कोई वैध ट्रांसपोर्ट परमिट पेश नहीं कर पाया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने लकड़ी के साथ वाहन जब्त कर लिया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी रंजीत सिंह राव और एसडीपीओ कटड़ा डॉ. विषम दुबे, एसपी विपिन चंद्रन की निगरानी में की गई।