भद्रवाह। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज भद्रवाह में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह की शुरुआत महाविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की उपस्थिति में, प्राचार्य प्रो. बशारत इकबाल के नेतृत्व में ध्वजारोहण समारोह के साथ हुई। कार्यक्रम के दूसरे खंड में प्रधानमंत्री द्वारा प्रसारित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।