फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भांबला के लोग महीनों से झेल रहे पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। भांबला में कई महीनो से लोगों को पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। स्थानीय निवासी सुभाष चंद्र, राजीव कुमार ने बताया कि पहले पानी लोगों को लगातार मिलता था। जबसे सुंगल टनल का काम शुरू हुआ है, तब से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अनिल कुमार निवासी बगौत खालसा ने बताया कि जलशक्ति विभाग के अधिकारी देखें कि लोगो को पानी कैसे देना है। नहीं तो प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। जलशक्ति विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रवि अत्री ने बताया कि भांबला के कई गांवों में पानी का प्रकृति स्रोत बीसी झील ही है वहां पर बना पानी का टैंक भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुआ है। पानी की आपूर्ति ठीक प्रकार से नहीं हो पा रही है। लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर इसकी मरमत नहीं होती तो और परेशानी बढ़ सकती है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही कोई न कोई समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें