फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रेलवे ट्रैक के साथ नाली में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते मियां बाग (बरयाल) इलाके में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक के साथ बनी नाली से एक युवक का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान रिंकू शर्मा (24) पुत्र गिरधारी लाल निवासी घोरडी, उधमपुर के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया। मामला दर्ज का आगे की जांच शुरू की गई है। पुलिस के मुताबिक मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है लेकिन असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उक्त युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और मनोरोग अस्पताल बख्शी नगर जम्मू में उसका इलाज भी चल रहा था। उधमपुर में वह अपने भाई के मकान में रह रहा था और मंगलवार शाम चार बजे से गायब था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें