फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तीन दिनों से स्थगित शिवखोड़ी यात्रा भी आज शुरू होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। जिले के दूसरे सबसे बड़े धार्मिक स्थल शिवखोड़ी धाम में तीन दिन के बाद बुधवार को यात्रा फिर से शुरू होगी। बता दें, खराब मौसम के चलते श्री माता वैष्णो देवी जी की यात्रा के साथ धार्मिक स्थान शिवखोड़ी की गुफा को भी श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया था।
विज्ञापन

श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि अगर सुबह मौसम साफ होता है तो वैष्णो देवी की यात्रा के साथ शिवखोड़ी की यात्रा भी सुबह आठ बजे खोल दी जाएगी। श्रद्धालुओं को आधार शिविर रनसू से शिवगुफा तक जाने की अनुमति व भोलेनाथ के दर्शन करने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें