फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कुछ देर की बारिश ने सुक्की करलेई में सीवरेज सिस्टम की पोल खोली

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 7 में लगते सुक्की करलेई इलाके में मंगलवार रात आधे घंटे की बारिश ने सीवरेज निर्माण की पोल खोलकर रख दी। हल्की सी बारिश से मात्र एक फुट के नाले पर लगाई गई सीवरेज पाइपों के कारण पूरे इलाके में गंदगी फैली गई। घरों में गंदा पानी घुस गया। लोगों को परेशान होकर यूईईडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदशनकारियों ने बताया कि लगभग तीस साल पहले इलाके में मात्र एक फुट की नाली का निर्माण किया गया था। जिसे आसपास के क्षेत्रों के तीन नालों से जोड़ दिया गया।
समाज सेवक महेश बनाथिया ने बताया कि नाले की सफाई न होने के कारण सारी गंदगी पुली में जमा हो जाती है और जब भी बारिश होती है पानी पुली के ऊपर से लोगो के घरों में चला जाता है और लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीती रात को कुछ देर हुई बारिश से सीवरेज की सारा गंदगी लोगों के घरों में घुस गई। कई बार नगर परिषद और अन्य संबंधित विभागों में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन न कोई सफाई करवाई गई और न इस समस्या का कोई समाधान निकाला गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई कदम नहीं उठाया गया तो उन्हें मजबूर होकर कड़ा विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों में रोहित कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें