फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहरवासियों ने देश के लिए शहीद हुए जवानों को दीये जलाकर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर की गोल मार्केट में समाज सेवक सुरेंद्र सिंह खालसा व उनकी टीम द्वारा हर साल की तरह इस साल भी एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें चिनैनी विधानसभा के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, चैंबर्स ऑफ कामर्स, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव शर्मा, पूर्व चेयरमैन नगर परिषद डॉ. योगेश्वर गुप्ता सहित शहरवासी मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम में आए सभी लोगों ने दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि खालसा टीम की तरफ से हर साल एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें सभी नेता व शहरवासी यहां पर आकर दीया जलाकर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं। वहीं समाज सेवक खालसा का कहना है कि वह पिछले दस साल से इस कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। हमें हर त्योहार में शहीदों को याद रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें