फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकारी प्राइमरी स्कूल चिलगी लैड़ में शिक्षा सुविधा का होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में ब्लाॅक कुलवंता की पंचायत लैड़ के सरकारी प्राइमरी स्कूल चिलगी लैड़ में प्रारंभिक शिक्षा के तहत अब दो अतिरिक्त कक्ष (क्लासरूम) का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने इसके लिए लगभग 13.55 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इस परियोजना का उद्देश्य विद्यालय में बढ़ती छात्र संख्या के अनुरूप पर्याप्त कक्ष उपलब्ध कराना और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण प्रदान करना है। अब तक विद्यालय में सीमित कक्षाओं के कारण बच्चों को पठन-पाठन में कठिनाई का सामना करना पड़ता था। नई कक्षाओं के बनने से न केवल स्थान की कमी दूर होगी, बल्कि शिक्षकों को भी कक्षावार शिक्षण कार्य सुचारू रूप से करने में आसानी होगी। साथ ही प्री प्राइमरी कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो सकेगा।
ग्रामवासियों और अभिभावकों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। अश्वनी शर्मा, काकू राम, रमेश सिंह, विक्रम कुमार व अन्य का कहना है कि साल 2004 में स्थापित इस स्कूल में शिक्षा सुविधा को बढ़ाने की दिशा में उठाए जा रहे कदम सराहनीय है। इससे
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अब बेहतर सुविधाओं में पढ़ने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी शिक्षा गुणवत्ता में भी सुधार होगा। नए क्लासरूम बनने से विद्यालय में पढ़ाई का माहौल और सुदृढ़ होगा।
-
कोट
पीएस चिलगी लैड़ में नए कक्षा बनाने को लेकर टेंडर हो गया है और इसकी प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। अनुमान है कि आने वाले कुछ महीनों में यह भवन तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

-डिप्टी सीईओ कल्पना जसरोटिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें