फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धनतेरस पर खूब बिका सोना-चांदी, शहर में हुआ करोड़ों रुपये का कारोबार

विज्ञापन
उधमपुर में ज्वेलर की दुकान पर गहनों की खरीदारी करते शहरवासी। - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
उधमपुर। धनतेरस के दिन शहर के बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर लोगों ने जमकर सोना चांदी की खरीदारी की। इसके चलते ज्वैलर, इलेक्ट्रानिक, बर्तनों व कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों का जमावड़ा देखने को मिला। हालांकि महंगा होने के बावजूद लोगों ने सोने व चांदी के गहनों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर शहर में स्थित बर्तनों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। इसमें लोग ने नए नए डिजाइन के बर्तन खरीदे।
शनिवार को धनतेरस पर शहर में करोड़ों रुपये का व्यापार हुआ है। इससे दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए। वहीं इस संदर्भ मेें व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी का कहना है कि शहर में स्थित सभी प्रकार की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली। उन्होंने बताया कि लोगों ने जमकर सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े व इलेक्ट्रानिक के सामान की खरीदारी की।
उन्होंने कहा कि जिस तरह के व्यापार की उम्मीद दुकानदारों द्वारा की गई थी उससे भी बढ़कर शहर में व्यापार हुआ है। अगर यह कहें कि शहर में करोड़ों रुपये का एक दिन में व्यापार हुआ है। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर नया सामान खरीदना शुभ माना जाता है जिसके चलते लोग कुछ न कुछ नया खरीदते हैं। चाहे वह कोई बर्तन हो या फिर सोने-चांदी के गहने।
विज्ञापन

वहीं स्वर्णकार संघ के प्रधान जोगिंद्र वर्मा ने बताया कि बेशक सोने का दाम 1 लाख 35 हजार के पास और चांदी 2 लाख के करीब पहुंच गई। इसके बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की है। इसके चलते जिस तरह का व्यापार होने की उम्मीद दुकानदारों को थी उससे भी अधिक का व्यापार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें