उधमपुर। पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से मजालता में कलमा से बदर तक ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण 5 करोड़ 20 लाख की लागत से किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। गौरतलब है कि क्षेत्र में सड़क बनने से लोगों में खुशी की लहर है। मौजूदा समय में लोग रोजाना 5 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर आते-जाते हैं।
इस संदर्भ में डीडीसी अमित ने बताया कि क्षेत्र में सड़क बनने से कई अन्य विकास कार्य भी करवाए जाएंगे ताकि लोगों को आ रही अन्य परेशानियों से भी निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र वासियों की काफी पुरानी मांग थी जिसके चलते अब सरकार द्वारा सड़क बनाने की मंजूरी देने के बाद क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। वहीं दूसरी ओर विभाग की ओर से क्षेत्र में सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करवाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है कि 15 दिनों के भीतर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
कोट
विभाग की ओर से क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
-अमित अबरोल, एईई, पीएमजीएसवाई विभाग
रिपोर्ट परवेज खान