फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धनौडी ने यात्री वाहन की सुविधा नहीं, लोग पैदल चलने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते बिरमापुल से धनौडी गांव में यात्री वाहन न चलने से गांव वासी परेशान हैं। हालांकि कई बार क्षेत्रवासी प्रशासन व एआरटीओ से क्षेत्र में यात्री वाहन लगाने की मांग कर चुके हैं लेकिन उसके बावजूद आज तक यात्री वाहन नहीं चल पाया।
विज्ञापन

इस संदर्भ में समाज सेवक सोमा ने बताया कि क्षेत्र में यात्री वाहन चलाने को लेकर वह लोग कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं लेकिन उसके बावजूद आज तक यात्री वाहन नहीं चल पाया है। इसके चलते स्कूल व कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को रोजाना में रोड तक 2 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर आना जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अगर प्रशासन की ओर से मिनी बस लगा दी जाए तो काफी हद तक लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सकती है।
उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए वह लोग कई बार क्षेत्र में होने वाली प्रशासनिक बैठकों के साथ-साथ यह एआरटीओ से भी मिल चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने एक बार फिर से प्रशासन से क्षेत्र में यात्री वाहन लगाने की मांग की है ताकि रोजाना स्कूल व कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को पैदल चलने से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें