फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंचायत लद्दा मे पीएचसी की इमारत 15 साल बाद भी नहीं बन पाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2010 में पंचायत लद्दा में पीएचसी की नई इमारत का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। 15 साल बीत जाने के बाद भी आज तक इमारत का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते मौजूदा समय में पीएचसी सेंटर किराए की इमारत में चल रहा है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पूर्व सरपंच देसराज ने बताया कि विभाग की ओर से 15 साल पहले एक करोड़ 20 लाख की लागत से पीएचसी सेंटर की इमारत का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। उसके बाद फंड की कमी के चलते निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से इमारत के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 55 लाख रुपये की धन राशि और जारी की गई लेकिन उसके बावजूद इमारत का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक की ओर से इमारत में टाइल डालने को लेकर 11 लाख रुपए दिए गए। उन्होंने बताया कि अभी भी इमारत का 15 से 20 प्रतिशत काम बाकी है। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र में सेंटर की इमारत बन जाती तो स्वास्थ्य सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह कई बार विभाग से इमारत के निर्माण कार्य को पूरा करने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि पीएचसी सेंटर किराए की इमारत में चलने के चलते मरीजों को कई तरह की सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने एक बार फिर से विभाग व डीसी से जल्द से जल्द इमारत के निर्माण कार्य को पूरा करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें