फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सेर मंजला व सेर बाला में लगाई जाए एक और बस

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लॉक घोरडी में पड़ती पंचायत सेर मंजला व सेर बाला में एक ही यात्री वाहन चलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पंचायत में एक और यात्री वाहन लगाने की मांग क्षेत्रवासी कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पूर्व सरपंच यशपाल का कहना है कि प्रशासन द्वारा दो पंचायतों में सिर्फ एक ही बस लगाई गई है, जिस कारण गांव वासियों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेर मंजला से सुबह 8:00 बजे बस निकलती है जोकि सेर बाला से होकर उधमपुर की ओर जाती है। वहीं उधमपुर से दोपहर 3:00 बजे वापस यही बस आती है। इसके चलते 8:00 बजे के बाद दोनों पंचायत में से अगर किसी ने उधमपुर जाना हो तो बस नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बस लगाने को लेकर वह एआरटीओ उधमपुर से भी मिल चुके हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने एक बार फिर से आरटीओ उधमपुर व डीसी से क्षेत्र में एक और बस लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें