उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 साल पहले सत्यालता पंचायत में बनाए गए सब सेंटर में डॉक्टर न होने के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए चिनैनी अस्पताल जाना पड़ रहा है। मौजूदा समय में सेंटर में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं है। इस कारण गांव वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि इस सेंटर पर क्षेत्र के साथ-साथ आसपास की कहानी पंचायत के लोग इलाज के लिए निर्भर हैं, लेकिन डाक्टर न होने की वजह से मरीजों को चेन्नई की ओर रुख करना पड़ रहा है। हालांकि स्थानीय लोग क्षेत्र में बने सब सेंटर में डॉक्टर की तैनाती को लेकर कई बार स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इस संदर्भ में पूर्व सरपंच यशपाल का कहना है कि सेंटर में डॉक्टर न होने की वजह से क्षेत्र वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 3 साल पहले सेंटर में एक महिला डाक्टर तैनात थी, लेकिन उसकी ट्रांसफर के बाद आज तक कोई भी डॉक्टर नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र वासियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने एक बार फिर से विभाग से जल्द से जल्द सेंटर में डॉक्टर लगाने की मांग की है।
कोट
विभाग के अधिकारियों से मिलकर सेंटर में डॉक्टर की तैनाती कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को आ रही परेशानियों से निजात मिलने के साथ ही उन्हें इलाज के लिए दूर न जाना पड़े।
-बलवंत सिंह मनकोटिया, विधायक चिनैनी