फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चढ़त से चिनैनी की ओर जाने वाले मार्ग की जल्द करवाई जाए मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डेढ़ माह पहले हुई भारी बारिश के चलते चढ़त से चिनैनी को जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते यात्री वाहन न चलने से गांव वासी काफी परेशान हैं। क्षेत्र से चिनैनी की ओर जाने वाले लोगों को सत्यालता से लंबे रास्ते से होकर जाना पड़ रहा है। इस समस्या से निजात के लिए स्थानीय लोग कई बार प्रशासन से गुहार भी लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान न होने के चलते सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पूर्व सरपंच बलदेव सिंह का कहना है कि वाहनों के न चलने से गांव वासियों को रोजाना पैदल सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क मार्ग की मरम्मत करवरकर यात्री वाहनों की आवाजाही को बहाल करवाने की मांग की है। ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें