फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से 24.74 करोड़ से बनाई जाएगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से पखलाई से टडार की ओर जा रही सड़क के 10 किलोमीटर से त्रिकुंड तक 24 करोड़ 74 लाख की लागत से 10 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के साथ-साथ टडार, सत्यालता, चढ़त, युगधार सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को इस सड़क का लाभ मिलेगा। सड़क के निर्माण को लेकर विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पूर्व सरपंच बलदेव सिंह का कहना है कि इस सड़क को बनाने को लेकर वह लोग कई बार क्षेत्र में होने वाली प्रशासनिक बैठकों के साथ-साथ सरकार से मांग कर चुके थे। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। वहीं दूसरी ओर इस सड़क के बनने से त्रिकुंड में स्थित कुल देवता मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इस सड़क का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी कि सड़क का निर्माण हो। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बनने से युगधार की ओर जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से तकरीबन 4 से 5 पंचायत के लोगों का लिंक आपस में जडेजा और तकरीबन 4 से 5 हजार के करीब लोगों को इसका लाभ होगा।
कोट
विभाग की ओर से सड़क निर्माण को शुरू करने को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरा होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अवनीत, जेई, पीएमजीएसवाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें