चिनैनी। कस्बे में 15 दिनों तक आयोजित होने वाली रामलीला का समापन सोमवार की रात को नहीं हो पाया। रविवार देर रात से ही तेज बारिश के कारण सोमवार को भी पूरा दिन बारिश होने के चलते रामलीला का आयोजन नहीं हो पाया। अंतिम दिन रामलीला मंच पर रावण वध का आयोजन किया जाना था। साथ ही अन्य दृश्य भी मंचित किए जाने थे।