फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बच्चे टाइम टेबल बनाकर परीक्षा की करें तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंद्रह फरवरी से दसवीं व 20 फरवरी से बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके चलते मौजूदा समय में सभी बच्चे परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। मौजूदा समय में स्कूलों के शिक्षक भी बच्चों को परीक्षा के लिए टिप्स दे रहे हैं, ताकि बच्चे तनाव में न आएं।
विज्ञापन

इस संदर्भ में शिक्षक अश्वनी कौल ने बच्चाें को परीक्षा की तैयारी करने के लिए टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बच्चे अपना टाइम टेबल बनाकर परीक्षा की तैयारी करें।
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
- सबसे पहले जितना आता है उसी पर फोकस कर ठंडे दिमाग से लिखित अभ्यास करें।
- परीक्षा के दिनों में पढ़ाई करने के लिए टाइम टेबल बनाए और उसी अनुसार पढ़ाई करें।
- परीक्षा के दिनों में खानपान का खास ध्यान रखे ताकि स्वास्थ्य न खराब हो।
- घर पर बच्चों के माता पिता तनावमुक्त वातावरण बनाए रखें।
- परीक्षा देते समय जितना पेपर आता है उसे पहले करे और समय का पूर्ण ध्यान रखे।
- परीक्षा के पहले दिन सेंटर में आधा घंटा पहले पहुंचे।
- परीक्षा के दौरान इस्तेमाल होने वाले अपने सामान को घर से निकलने से पहले जांच लें।
- बच्चों के माता पिता नंबरों को लेकर बच्चों पर दबाव न बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें