फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जनवरी माह में 2950 चालान काटे बारह लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ट्रैफिक पुलिस ने जनवरी माह में जिले में 2950 चालान किए और 1208700 रुपये जुर्माना वसूला। साथ ही 15 छोटे बड़े वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन

जिले के पहाड़ी व दूरदराज के क्षेत्र बसंतगढ़, पंचैरी, चिनैनी, रामनगर के अलावा अन्य क्षेत्रों में पुलिस ने विशेष नाके लगाकर कार्रवाई की।
ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी जतिंद्र सिंह का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जनवरी माह में यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहनों के 2950 चालान काटे गए। जबकि 12 लाख 8 हजार 7 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। इनमें दोपहिया वाहनों से लेकर यात्री वाहन, ट्रक, डंपर आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई का मकसद यही है कि चालक यातायात के नियमों का पालन करें और बिना हेलमेट वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा, यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें