फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तस्करों की 1.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने वाले अधिकारी सम्मानित

विज्ञापन
  नशा तस्करों की संप​त्ति को कुर्क करने वाले पुलिस अ​धिकारियों को सम्मानित करते एसएसपी उधमपुर आ - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने चिनैनी के कुख्यात ड्रग तस्कर नदीम संब्याल और पुंछ के मोहम्मद हाफिज निवासी झुल्लास, पुंछ की 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है। ये संपत्ति नशीले पदार्थों तस्करी से अर्जित की गई थी। इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाले अधिकारियों को एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे ने नकद इनाम और प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। टीम में शामिल एसडीपीओ चिनैनी शेख ताहिर अमीन, एसएचओ चिनैनी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह, पीएसआई रविंदर और आईसी पीपी टिकरी पीएसआई मनवीर सिंह को ड्रग नेटवर्क को खत्म करने और अवैध तरीकों से अर्जित संपत्ति को जब्त करने में उनके अथक प्रयासों के लिए प्रशंसा की गई।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि यह ऑपरेशन नशीली दवाओं से संबंधित अपराध से निपटने और समुदाय को अवैध नशीले पदार्थों के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के लिए उधमपुर पुलिस की प्रतिबद्धता को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें