फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एबीवीपी की बैठक में सदस्यता के लक्ष्य को पूरा करने पर विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) विभाग की बैठक विद्यार्थी भवन उधमपुर में संपन्न हुई। इसमें अखिल परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रोफेसर डॉ. नागेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उधमपुर, रामबन, रियासी ज़िला के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में परिषद की विभिन्न गतिविधियों पर विचार विमर्श करने के साथ ही कैंपस में किस प्रकार से विद्यार्थी परिषद के कार्य को गति मिले और किस प्रकार से सदस्यता के लक्ष्य को पूरा किया जाए इसको लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार शर्मा एवं प्रदेश संगठन मंत्री तिलक ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें