फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कदवा पंचायत के सब सेंटर में न डॉक्टर न स्टाफ, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लॉक बसंतगढ़ में पड़ते कदवा पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए सब सेंटर बनाया गया है, लेकिन डाक्टर व अन्य स्टाफ न होने से लोग परेशान हैं। इसके कारण क्षेत्र के साथ लगती अन्य तीन पंचायतों के तकरीबन 3 हजार के करीब लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए 12 किलोमीटर दूर पीएचसी बसंतगढ़ जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि क्षेत्र के लोग व पूर्व सरपंच रशीद अहमद ने कई बार स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से इस समस्या को दूर करने की मांग की है, लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि कोरोना काल से भी पहले इस सब सेंटर से डाक्टर व अन्य स्टाफ को हटाया गया था। इसके बाद आज तक सेंटर में कोई भी डाक्टर नहीं आया है। उन्होंने बताया कि सब सेंटर में एक डाक्टर समेत दो फार्मासिस्ट के पद हैं, लेकिन मौजूदा समय में एक फार्मासिस्ट को विभाग की ओर से फील्ड में लगाया गया है जिसके चलते ज्यादातर सब सेंटर बंद रहता है।
उन्होंने बताया कि इस सेंटर पर राया चक, मोड़ा थरील, चौरगा सहित अन्य क्षेत्र के लोग इलाज के लिए निर्भर हैं। लेकिन सेंटर में सुविधाएं न होने व डाक्टर व स्टाफ की कमी के चलते लोगों को इलाज के लिए मजबूरन पीएचसी बसंतगढ़ जाना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व सरकार से जल्द से जल्द सब सेंटर में खाली पड़े पदों को भरने की मांग की है। ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन




इस संदर्भ में बीएमओ बसंतगढ़ डॉ. यासीर का कहना है कि सब सेंटर में खाली पड़े पदों के बारे में उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को लिखित में भेज दिया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सेंटर में खाली पड़े पदों को जल्द भर दिया जाएगा ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें