उधमपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर स्वीप के तहत जिला प्रशासन की तरफ से रैली का आयोजन किया गया। यह रैली डीसी दफ्तर से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों व चौक चौराहों से होते हुए मिनी स्टेडियम में संपन्न हुई।
विज्ञापन
इस रैली को एडीसी राजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली में छात्राओं ने हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
एडीसी राजेंद्र सिंह का कहना है कि आज की रैली का मकसद लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा, 18 साल के युवा अपना नाम पंजीकृत करवाएं।