फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत किए बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 5 में पड़ते बाड़ेया में स्थित मानिक पैलेस में पूर्व पार्षद सुलक्षणा मगोत्रा ने शिविर लगाया। इसमें वार्ड में रहने वाले 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों को पंजीकृत किया गया। आयुष्मान भारत के तहत उन्हें सरकार की ओर से आई नई योजना के तहत अतिरिक्त पांच लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा।
विज्ञापन


सरकार की ओर से पहले ही आयुष्मान के तहत पांच लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस कवर दिया जा रहा है। लेकिन अब सरकार की नई योजना के तहत 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए अब पांच लाख रुपये का अतिरिक्त हेल्थ इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा। शिविर के दौरान काफी संख्या में बुजुर्गों ने अपना नाम पंजीकृत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें