किश्तवाड़। जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समाज कल्याण विभाग ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की छात्राओं और एनसीसी कैडेटों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विशेष अतिथियों ने पिछले दस वर्षों में महिला शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और बाल लिंग अनुपात में हुए महत्वपूर्ण सुधारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों के छात्रों और एनसीसी कैडेटों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान परिशा-होम फॉर गर्ल्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ केक भी काटा गया।