फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रोजगार मेले में कई शार्टलिस्ट, दस से अधिक उम्मीदवारों का मौके पर चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। उपायुक्त रामबन मोहम्मद इलियास खान ने वीरवार को मैत्रा में मेगा रोजगार मेले का उद्घाटन किया। इसमें 10 से अधिक उम्मीदवारों का मौके पर चयन किया गया। कई को शार्टलिस्ट किया गया।
विज्ञापन

इस मेले का आयोजन जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र रामबन की तरफ से जम्मू-कश्मीर के रोजगार विभाग के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर एसएसपी रामबन अन्ना लता सिन्हा, अतिरिक्त उपायुक्त रामबन वरुणजीत सिंह चरक तथा अन्य जिला एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सहायक निदेशक रोजगार पीयूषा खजूरिया के समन्वय में आयोजित इस रोजगार मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। मेले में लगभग 20 निजी क्षेत्र की कंपनियों एवं नियोक्ताओं ने भाग लिया। स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में 400 से अधिक रिक्तियों की पेशकश की। इस मंच के माध्यम से युवाओं को सीधे नियोक्ताओं से बातचीत करने तथा अपनी शैक्षणिक योग्यता, कौशल और रुचि के अनुरूप रोजगार के अवसर तलाशने का मौका मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कई उम्मीदवारों को आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि 10 से अधिक उम्मीदवारों का मौके पर ही चयन किया गया। उपायुक्त और एसएसपी ने चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।
इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को एक साझा मंच पर लाने के लिए रोजगार विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने युवाओं से उपलब्ध रोजगार अवसरों का सक्रिय रूप से लाभ उठाने और सरकारी प्रायोजित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर उद्यमिता को भी एक बेहतर कॅरिअर विकल्प के रूप में अपनाने का आह्वान किया।
उपायुक्त और एसएसपी ने मेले में भाग लेने वाले नियोक्ताओं एवं युवाओं से बातचीत की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जागरूकता स्टॉलों तथा निजी कंपनियों के काउंटरों का भी निरीक्षण किया और वहां संभावित लाभार्थियों को दी जा रही जानकारी एवं मार्गदर्शन की समीक्षा की।
इस कार्यक्रम में विभिन्न संबंधित विभागों ने भी अपने जागरूकता स्टॉल लगाए और रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इनमें मिशन युवा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, समग्र कृषि विकास कार्यक्रम तथा कौशल विकास कार्यक्रम शामिल रहे। इन स्टॉलों के माध्यम से युवाओं को उपलब्ध अवसरों, पात्रता मानदंडों और अपना उद्यम स्थापित करने के लिए मिलने वाली संस्थागत सहायता के बारे में जानकारी दी गई।
इससे पहले सहायक निदेशक रोजगार पीयूषा खजूरिया ने अतिथियों, भाग लेने वाले नियोक्ताओं और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं का स्वागत किया। उन्होंने मेगा रोजगार मेले के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं के लिए सार्थक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के प्रति रोजगार विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने प्रतिभागियों से ऐसे मंचों का अधिकतम लाभ उठाने तथा मिशन युवा एवं अन्य सरकारी योजनाओं के तहत स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों को तलाशने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें