फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन पुलिस ने मोमबत्ती जलाकर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। पुलिस ने वीरवार को जिला पुलिस लाइंस (डीपीएल) स्थित शहीद स्मारक पर समारोह का आयोजन किया। इस दौरान मोमबत्तियां जलाकर बलिदानी पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अन्ना लता सिन्हा ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व किया और शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र सेवा में उनके साहस, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रामबन मुजीब उर रहमान, डीएसपी डीएआर सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने भी समारोह में भाग लिया और शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। यह समारोह उन पुलिस बलिदानियों के प्रति गहरी कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक रहा, जिनके बलिदान आज भी शांति, सुरक्षा और जन-सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल को निरंतर प्रेरित करते हैं। रामबन पुलिस ने बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें