फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन पुलिस ने उर्वरक और विस्फोटक सामग्री की दुकानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। दशहरा और अन्य त्योहारों से पहले रामबन पुलिस ने जिले भर में उर्वरक, बीज और विस्फोटक सामग्री का कारोबार करने वाली दुकानों का निरीक्षण किया। इस अभियान का उद्देश्य कानूनी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करना और नियंत्रित सामग्रियों के दुरुपयोग को रोकना था।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, संबंधित दस्तावेजों और लाइसेंस की जांच की। इस अभियान का मकसद नियंत्रित सामग्रियों की अवैध बिक्री, अनधिकृत भंडारण और उनके अवैध रूप से अन्यत्र उपयोग को रोकना था। साथ ही, निर्धारित सुरक्षा मानकों और नियामक नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस ने दुकानदारों और कारोबारियों को सभी लागू कानूनों का सख्ती से पालन करने तथा अधिकारियों के साथ सहयोग करने की सलाह दी। रामबन पुलिस ने आम जनता से निकटतम पुलिस थाने या आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के माध्यम से देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें