फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 30 अधिकारियों ने लिया जैविक व प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। कृषि विज्ञान केंद्र भद्रवाह में समग्र कृषि विकास कार्यक्रम की सतत विकास के लिए वैकल्पिक कृषि प्रणालियां परियोजना के तहत एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना था। इसके कृषि व बागवानी विभाग के 30 अधिकारियों ने प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम का आयोजन स्काॅस्ट जम्मू के कुलपति प्रो. बीएन त्रिपाठी के नेतृत्व तथा निदेशक अनुसंधान डॉ. एसके गुप्ता व निदेशक विस्तार डॉ. अमरीश वैद्य के मार्गदर्शन में हुआ। केवीके डोडा के प्रमुख ने सभी का स्वागत किया। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद ने जैविक क्लस्टरों की रूपरेखा रखी। परियोजना के प्रधान अन्वेषक प्रो. डॉ. बलबीर धोत्रा ने मिट्टी की उर्वरता व उत्पादकता सुधार पर जोर दिया। केवीके किश्तवाड़ के वैज्ञानिक डॉ. अमितेश शर्मा ने एकीकृत कृषि प्रणाली तथा मुख्य वैज्ञानिक डॉ. बृजेश अजरावत ने एचएडीइपी परियोजना के तहत प्राकृतिक खेती की भूमिका समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें