रामबन। पुलिस ने बटोत में नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति की ड्रग स्क्रीनिंग रिपोर्ट में मॉर्फिन और टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल (पीएचसी ) की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस ) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस थाना बटोत की एक टीम ने नियमित गश्त और नाका चेकिंग के दौरान बग्गू नाला, बटोत के पास विशेष नाका स्थापित किया था। इस दौरान जांच के लिए एक व्यक्ति को रोका गया। लिखित सहमति प्राप्त करने के बाद उसे चिकित्सीय जांच और ड्रग स्क्रीनिंग के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) बटोत ले जाया गया।
व्यक्ति की पहचान शबीर अहमद निवासी तरसोल, मैत्रा, गोबिंद पुरा, जिला रामबन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसकी ड्रग स्क्रीनिंग रिपोर्ट में मॉर्फिन और टीएचसी के लिए परिणाम सकारात्मक आया। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित चिकित्सीय रिपोर्ट प्राप्त की गई।