उधमपुर। सरकारी डिग्री कालेज रामनगर के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से 5वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए क्रिमची-मानसर क्षेत्र में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न पौधों की प्रजातियों, फूलों की संरचना और पौधों में प्रजनन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों को प्राकृतिक वातावरण में विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों का अध्ययन करने का अवसर मिला।
कालेज के प्राचार्य प्रो. दलजीत सिंह मनहास के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय वनस्पतियों की विविधता से परिचित करवाना और प्राकृतिक आवास में विभिन्न पौधों की प्रजातियों की पहचान करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था।
भ्रमण के दौरान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अशनी देवी और प्रोफेसर डॉ. केवल कुमार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।