रामबन। गूल पुलिस ने घोड़ा गली, गूल में नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 30 ग्राम गांजा बरामद किया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 6 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे इलाके में नियमित गश्त और जांच के दौरान की गई। आरोपी की पहचान पुरुषोत्तम सिंह निवासी त्रुजल, रामबन के रूप में हुई है।
बरामदगी के बाद पुलिस थाना गूल में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई जिले में नशे के दुरुपयोग और मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाने के उसके लगातार प्रयासों का हिस्सा है। पुलिस ने यह भी कहा कि अवैध रूप से नशीले पदार्थों के कारोबार या कब्जे में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।