रामबन। डीसी मोहम्मद इलियास खान ने शुक्रवार को जिला प्रशासनिक परिसर में पांच दिव्यांगजनों को विशेष रूप से डिजाइन की गई मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलें वितरित कीं।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वरुणजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी साहिल भागगोत्रा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
ये मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलें समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं कल्याण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विभाग जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस कल्याणकारी पहल के तहत आने वाले दिनों में कुल 50 लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलें प्रदान की जाएंगी।