फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशा तस्कर की 55 लाख की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जम्मू निवासी मोहम्मद केश की करीब 55 लाख मूल्य की अचल संपत्ति को जब्त किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत की गई। आरोपी मोहम्मद केश, निवासी सुजवां, सैनिक कॉलोनी जम्मू के खिलाफ पुलिस स्टेशन मजालता में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित धन से एक नया रिहायशी मकान बनाया था। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उक्त संपत्ति को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

उधमपुर पुलिस ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें