फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चार लापता व्यक्तियों को ढूंढकर परिवारों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिला पुलिस रामबन ने एक ही दिन में पांच लापता व्यक्तियों का पता लगाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया। लापता व्यक्तियों में दिलशाद बेगम 3 अप्रैल से लापता थी। उसे 18 अप्रैल को इसी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। रहमत अली निवासी शैलकुंड 17 अप्रैल से लापता था। उसे ढूंढकर पिता को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति दीपक कुमार निवासी विजय नगर, मोहन गार्डन, उत्तम नगर वेस्ट एक फरवरी से लापता थे। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से पहचाना और परिवार को सौंप दिया। शबाना कौसर निवासी गांव सनासर 25 दिसंबर से लापता थी। वह स्वयं ही घर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें