रामबन। गूल पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को बचाया। ये लोग गूल से मोहोर जाते समय पोटैटो फार्म इलाके के पास भारी बर्फबारी में फंस गए थे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस को आपात कॉल आई थी। इसमें बताया गया कि मंजूर अहमद निवासी संगरू, अब्दुल राशिद निवासी शिकारी और मोहम्मद हाफिज निवासी संगरू मोहोर में भारी बर्फबारी में फंस गए हैं। सूचना मिलते ही गूल पुलिस ने बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन के साथ मिलकर एक संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया।
बचाव दल ने खराब मौसम की स्थिति में बर्फ से ढके और मुश्किल इलाके में लगभग 10 किलोमीटर तक पैदल यात्रा की। लगातार प्रयासों के बाद तीनों फंसे हुए यात्रियों को बचाया गया।