फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आतंकी मामले में फरार आरोपी की चार कनाल जमीन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रामबन पुलिस ने वीरवार को चार कनाल 11 मरले कृषि भूमि जब्त की है। यह भूमि आतंकी मामले में फरार आरोपी की बताई जा रही है।
विज्ञापन

जब्त की गई संपत्ति डुमकी, सुंबर (तहसील रामबन) में स्थित है और फारूक अहमद उर्फ आबिद, पुत्र अली मोहम्मद की है। इस कार्रवाई को गोल उप-मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) तहत अंजाम दिया गया। इस संबंधी मामला थाना धरमकुंड में दर्ज है।
पुलिस के अनुसार भूमि जब्ती से पूर्व सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। संबंधित भूमि को राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया गया तथा बिक्री या हस्तांतरण पर रोक लगाने का नोटिस विधिवत जारी किया गया। यह कार्रवाई एक कार्यकारी दंडाधिकारी और अन्य सरकारी गवाहों की मौजूदगी में की गई, जिससे समस्त प्रक्रिया कानूनी और पारदर्शी बनी रही।
विज्ञापन

इससे पहले, जून 2025 में रामबन पुलिस ने इसी मामले के सिलसिले में एक अन्य पाक अधिकृत कश्मीर स्थित आतंकी अली मोहम्मद उर्फ इब्राहिम निवासी सुंबर की एक कनाल 11 मरला भूमि जब्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें