रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर 12 स्थित शिवलोक आश्रम में आयोजित साप्ताहिक महा विष्णु यज्ञ शनिवार को सातवें दिन भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी रहा। श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में बैठकर विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि में आहुतियां डालीं और परिवार, समाज तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
शिवलोक आश्रम के पुजारी रामदेव ने बताया आज रविवार को साप्ताहिक महाविष्णु यज्ञ का विधिवत समापन किया जाएगा। समापन समारोह के अवसर पर सुबह ठीक आठ बजे शिवलोक आश्रम से ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह प्रभात फेरी कस्बे के विभिन्न बाजारों और मोहल्लों से होते हुए वापस आश्रम परिसर में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी के उपरांत विधिवत हवन यज्ञ में आहुतियां डाली जाएंगी। पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा,