फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मानी गांव में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ब्लॉक घोरडी के मानी गांव में शनिवार सुबह एक 40 वर्षीय महिला का शव घर से करीब 500 मीटर दूर एक पेड़ से लटका हुआ मिला। महिला की पहचान बबली देवी पत्नी मदन लाल निवासी मानी, ब्लॉक घोरड़ी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक और चिंता का माहौल बन गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कुछ लोग गांव के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक पेड़ से लटके महिला के शव पर पड़ी। राहगीरों ने तुरंत इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों तथा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर रामनगर अस्पताल में पहुंचाया। पोस्टमार्टम करने के बाद महिला का शव परिजनों के सुपुर्द किया गया
मृतक महिला के पति ने बताया कि पिछले दो माह से महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें