फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप में विशेष अतिथि शामिल होंगे डॉ. प्रदीप महाजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। उधमपुर नर्सिंग देव इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के अध्यक्ष एवं व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार महाजन को 8वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप 2026 के उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 नवंबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित सीडीएस में आयोजित होगी। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता में देशभर से व्हीलचेयर रग्बी के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अपनी खेल प्रतिभा, साहस तथा दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करेंगे।
डॉ. प्रदीप महाजन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित होना उनके लिए व्यक्तिगत सम्मान के साथ-साथ रामनगर और जम्मू-कश्मीर के लिए भी गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें