फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा रामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सावन के अंतिम सोमवार को रामनगर कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भगवान भोलेनाथ की भक्ति की धूम रही। सुबह तड़के से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ती गई।
विज्ञापन

कस्बे के बस अड्डे स्थित शिव मंदिर, चिगली चोरी शिव मंदिर, डालसर स्थित शिव मंदिर, नोजी शिव मंदिर, भगवान नरसिंह शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भगवान भोलेशंकर को दूध, जल, फल, फूल, बेलपत्र तथा अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। कई महिलाओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के बाद परिवार की खुशहाली और सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें