फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कौसर नाग झील में आज स्नान करेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। शुक्रवार को जिला मुख्यालय से रवाना हुई कौसर नाग यात्रा शनिवार सुबह चसाना से मल्लिकोट के लिए रवाना हुई। सभी यात्री विभिन्न वाहनों में सवार होकर अगले पड़ाव पर पहुंचे। रात को सभी श्रद्धालु सेरी गांव में रुके। चसाना से रवाना होने से पहले यात्रियों के जत्थे का स्वागत हुआ। इस दौरान ढोल बाजों की थाप पर महादेव के जयघोष लगाए। हाथों में भगवान के झंडों के अलावा तिरंगा भी फहराया गया। रविवार सुबह सभी श्रद्धालु पवित्र झील में पहुंचकर स्नान करेंगे। इसके बाद झील के किनारे पूजा होगी और ध्वज स्थापित किए जायेंगे। पूजा वगैरह कर सभी श्रद्धालु वापस सेरी को लौटेंगे। कल सोमवार शाम तक सभी श्रद्धालु वापस रियासी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें