फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर के वार्ड 8 गुरलांग मार्ग पर जलभराव पर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर कस्बे के वार्ड नंबर 8 स्थित गुरलांग मार्ग पर पिछले वर्ष आई प्राकृतिक आपदा के बाद शुरू किए गए सुरक्षा कार्य भी लोगों की परेशानी दूर नहीं कर सके। शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश के दौरान मार्ग के किनारे बनी बंद नाली के कारण बारिश का पानी सड़क और रिहायशी इलाकों में घुस गया। इससे स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार सुबह लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और बंद नाली की सफाई कर जलभराव की समस्या से तत्काल राहत दिलाई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया बारिश के दौरान नाली बंद होने से पानी की निकासी पूरी तरह प्रभावित हो गई। देखते ही देखते पानी सड़क पर जमा होने लगा और आसपास के कई घरों में घुस गया। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के चलते गुरलांग मार्ग पर दोनों ओर यात्री वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें