उधमपुर। शहर के पुलिस स्टेशन में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल, महिला मोर्चा, सरपंच-पंच, चैंबर ऑफ कॉमर्स और अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखे।
कार्यक्रम में डीआईजी शिव कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह, एसएसपी अमृतपाल सिंह, डीएसपी प्रहलाद शर्मा विशेष रूप से उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में समाज में बढ़ते साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, नगर परिषद, नशा तस्करी और युवाओं को सही दिशा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें ।