फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नत्था सिंह पार्क में फटा तिरंगा देख भड़के लोग

Mon, 25 May 2026 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रामनगर।नत्था सिंह पार्क में लगा फटा तिरंगा ।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा मामला बताकर नगर पालिका पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। नगर पालिका के नत्था सिंह पार्क में लगाया 50 फीट का राष्ट्रीय ध्वज कई स्थानों से फटा होने के बाद लोगों में रोष है। रामनगर विकास काउंसिल ने इसे राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताया। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पार्क में लगे तिरंगे की वर्तमान स्थिति को लेकर काउंसिल का कहना है कि यह राष्ट्र गौरव और राष्ट्रीय भावनाओं के विपरीत है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नत्था सिंह पार्क रामनगर का एक प्रमुख सार्वजनिक स्थल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम सैर करने, व्यायाम करने और समय बिताने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पार्क में लगा क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज हर आने-जाने वाले व्यक्ति का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। लोगों का कहना है कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है जिसके सम्मान से करोड़ों देशवासियों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

इस मुद्दे को लेकर रामनगर विकास काउंसिल ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। काउंसिल के प्रधान संजीव जंडियाल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर फटा और क्षतिग्रस्त तिरंगा लगे रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुसार यदि तिरंगा किसी भी प्रकार से क्षतिग्रस्त हो जाए तो उसे तुरंत सम्मानपूर्वक हटाकर निर्धारित नियमों के तहत नया ध्वज स्थापित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विकास काउंसिल के सदस्य प्रतीक डोगरा और राकेश गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इसे नहीं बदला गया तो लोगों में और अधिक रोष पैदा हो सकता है। काउंसिल ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि इतने महत्वपूर्ण स्थल पर लगे राष्ट्रीय ध्वज की नियमित निगरानी और रखरखाव किया जाना चाहिए था। उन्होंने क्षतिग्रस्त तिरंगे को शीघ्र हटाकर उसके स्थान पर नया राष्ट्रीय ध्वज लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें